फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women died of fever in Alhepur

Agra News: अल्हेपुर में दो महिलाओं की बुखार से मौत

Fri, 01 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two women died of fever in Alhepur
कासगंज। जिले में जानलेवा बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। गंजडुंडवारा के ग्राम अल्हेपुर में दो महिलाओं की बुखार से मौत हो गई। वहीं समीपवर्ती गांव नगला मिल्क में भी बुखार का प्रकोप फैल गया है।
विज्ञापन

ग्राम अल्हेपुर निवासी सावित्री (55), ज्योति (80) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उनको निजी चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उनको एटा ले गए, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस गांव में बुखार से मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। जबकि जिले में बुखार से मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है। ग्राम अल्हेपुर में एक पखवाड़े से बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम अल्हेपुर एवं इसके समीपवर्ती गांव नगला मिल्क में शिविर लगाए। तीन टीमोंं को लगाया गया। दोनों गांव में बुखार से पीडित 45 मरीज मिले। इन मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई। टीमों ने दोनों गांव में दवाओं का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के ग्राम अल्हेपुर में दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों महिलाएं काफी दिनों से बीमार चल रही थी। मौत का सही कारण जांच के बाद सामने आएगा- डा. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed