फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two wills of one property amazing fraud sold the house and grabbed Rs 40 lakh

UP: एक संपत्ति की दो वसीयत...गजब का फर्जीवाड़ा हुआ, बेच दिया मकान और हड़प लिए 40 लाख रुपये

Fri, 14 Feb 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 10:00 AM IST
सार

तहसील में बैनामों की जांच के दौरान एसआईटी को चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे हैं। हाल तो ये है कि एक ही संपत्ति की दो वसीयत मिलीं। इतना ही नहीं इस मकान को बेचकर 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। 
 

विज्ञापन
Two wills of one property amazing fraud sold the house and grabbed Rs 40 lakh
रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर निकती एसआईटी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा तहसील में फर्जी बैनामों के खेल में एसआईटी जांच कर रही है। 11 से अधिक जमीनों का सत्यापन किया जा चुका है। अब शाहगंज में मकान की रजिस्ट्री कर 40 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। फर्जी वसीयत दिखाकर धमकाया जा रहा है। मामले में थाना शाहगंज में दर्ज केस में 14 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस दस्तावेज की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कृष्णा विहार काॅलोनी, पथौली निवासी रिषभ राना ने केस दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि 6 जुलाई, 2024 को केदार नगर, शाहगंज निवासी हरीश कुमार, उनके भाई हीरालाल, पायल, सुरेश, कविता, कामिनी, मनीष कुमार, पूजा लालवानी, राजेश लालवानी, वर्ष, हर्ष, अरुण और देव कुमार सहित सभी भाई-बहनों की सहमति से 40 लाख रुपये में मकान का सौदा किया था।उन्हें हरीश कुमार ने मकान बेचा था। मकान हरीश कुमार की मां पदमा देवी देकर गई थीं। वह वसीयत भी करके गई थीं।
विज्ञापन


 मकान पर कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है। वह मकान की मरम्मत कराने पहुंचे तो मकान बेचने वाले मौके पर आ गए। दूसरी फर्जी वसीयत दिखाकर मरम्मत कार्य नहीं करने दिया। विरोध पर मारपीट की। स्थानीय लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपनी और मां की जमापूंजी लगाकर मकान खरीदा था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि केस 14 लोगों के खिलाफ लिखा गया है। साक्ष्य जुटाए जाएंगे। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed