फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two village in agra vote for civic polls after year 35

निकाय चुनावः 35 साल बाद इन मतदाताओं को मिला 'अपनी सरकार' चुनने का मौका

Thu, 23 Nov 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 23 Nov 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
two village in agra vote for civic polls after year 35
मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित ताजगंज में दो गांवों के मतदाताओं ने 35 साल बाद शहर की सरकार बनाने में सहभागिता निभाई। पहली बार नगर निगम की सीमा में आने के बाद गांव नौपुरा और नगला अरहर के लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह था। 
विज्ञापन


गांव के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अपने मताधिकार का प्रयोग करने नौपुरा स्थित मतदेय स्थल पर पहुंच रहे थे। ताजगंज के गांव नौपुरा और नगला अरहर वार्ड 72 में शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन


आगरा में नगला अरहर के हरीशंकर ने बताया कि तकरीबन 35 साल से दोनों गांवों के लोग उपेक्षा के शिकार थे, उन्हें ग्राम पंचायत से बाहर कर दिया गया था और वे नगर निगम की सीमा में आने के बावजूद नगर निगम के चुनावों में हिस्सेदारी नहीं कर पा रहे थे। इस बार नए परिसीमन में 35 साल बाद दोनों इलाकों की किस्मत बदली और अब उन्हें अपना पार्षद चुनने का हक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला अरहर के ही तरुण कुमार का कहना था कि गांव में खरंजे, पानी और जलनिकासी की समस्याओं से लोग बरसों से जूझ रहे हैं। पार्षद बनने के बाद कम से कम गांव में नाली, पानी और खरंजे आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। 

नगला अरहर की सविता देवी, नौपुरा की राजकुमारी ने कहा कि नगर निगम की सीमा में आने के बाद गांवों में विकास कार्यों के लिए कम से कम किसी से गुहार तो लगा सकेंगे। 

एक जोड़ी ईवीएम के सहारे सैकड़ों मतदाता

two village in agra vote for civic polls after year 35
मतदान - फोटो : अमर उजाला
नौपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहली बार मतदेय स्थल बनाया गया था, यहां केवल एक जोड़ी ईवीएम लगाई गई थी। इस कारण मतदेय स्थल पर सुबह सात बजे से ही लाइन लगी हुई थी, जो कि दोपहर तक खत्म नहीं हो सकी थी। 

ईवीएम का एक सेट होने के कारण महिलाओं और पुरुषों की व्यवस्था इसी मतदेय स्थल पर की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि नौपुरा की आबादी तकरीबन डेढ़ हजार तो नगला अरहर की आबादी भी 1600 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed