फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two train cancled for railway line construction

निर्माण कार्य के लिए लिया गया मेगा ब्लॉक, दो ट्रेनें रद्द

Tue, 23 Feb 2021 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
two train cancled for railway line construction
कानपुर ट्रैक पर मंगलवार को दो दैनिक स्पेशल ट्रेनें नहीं दौड़ सकीं। रुदायन रेलवे स्टेशन के समीप सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण किए जाने के कारण दोपहर तक मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान मालगाड़ियां भी रद्द रहीं।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन स्टेशन से प्रतिदिन चार दैनिक सवारी स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही हैं। हालांकि पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बाया कासगंज दौड़ती हैं। रेलवे ट्रेनों की व्यवस्था बनाने के साथ साथ ट्रैक की निगरानी भी मजबूती से कर रहा है। मंगलवार को मेगा ब्लॉक लिया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

इस कार्य अवधि में सिर्फ दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन था। रेलवे ने दोनों ही ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया। ट्रेन संख्या 05040 /05039 अपडाउन ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इन दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा कानपुर कासगंज के बीच आने जाने वाली मालगाड़ियों का संचालन भी रद्द रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क यातायात भी प्रभावित
सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण समपार संख्या 194 सी पर हुआ। यहां से कई ग्रामों और कस्बे को जोडने वाली सड़क भी गुजरती है। ऐसे में यहां सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। दूसरे समपार से वाहन निकले।

वर्जन-
- रुदायन रेलवे स्टेशन के समीप सीमित ऊंचाई वाले रेलमार्ग का निर्माण कराने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। इसलिए अपडाउन दैनिक सवारी स्पेशल ट्रेन रद्द रहीं। दोपहर बाद ट्रेनों का संचालन कराया गया। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed