फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two times medical tests of woman candidate in UP police recruitment

पुलिस भर्ती में 'सिफारिश का खेल', मेडिकल में पास कर दी वो महिला अभ्यर्थी, जो पहले थी फेल

Sun, 28 Apr 2019 03:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Two times medical tests of woman candidate in UP police recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा पुलिस लाइन में एसआई और सिपाही भर्ती के लिए हुई मेडिकल और प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया में धांधली का मामला सामने आया है। सिपाही भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी का दो बार मेडिकल कराया गया। पहले उसे फेल किया गया। इस पर अभ्यर्थी ने हंगामा किया। बाद में उसे पास कर दिया गया। मामले की जानकारी पर डीआईजी लव कुमार जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


एत्मादपुर क्षेत्र की एक महिला अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा में पास हुई थी। उसे 23 अप्रैल को मेडिकल के लिए बुलाया गया था। सूत्रों ने बताया कि महिला अभ्यर्थी ने मेडिकल की प्रक्रिया में जाने से पहले पास होने के लिए पीएसी के एक अधिकारी से सांठगांठ कर रखी थी। मगर, चिकित्सक ने उसे फेल कर दिया। 
विज्ञापन


वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए, जबकि उसका वजन 38 किलोग्राम निकला। चिकित्सक ने सिफारिश नहीं मानी। जबकि अधिकारी ने एक बड़े अधिकारी का नाम भी लिया। इस पर महिला अभ्यर्थी ने हंगामा कर दिया। मामले को दबाने के लिए अभ्यर्थी का फिर से मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने दिए जांच के आदेश

इस बार महिला अभ्यर्थी को पास कर दिया गया। मामले की जानकारी डीआईजी लव कुमार तक पहुंच गई। इस पर उन्होंने मामले की जांच के आदेश एसपी प्रोटोकॉल को दिए। जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
 
10 अप्रैल से शुरू हुई थी प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के मेडिकल और प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हुई थी। पुलिस लाइन मैदान में नई बैरक में मेडिकल कराया गया था। मेडिकल बोर्ड में नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed