फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two thugs caught fleeing after snatching mobile

मोबाइल छीन कर भाग रहे दो बदमाश पकड़े

Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two thugs caught fleeing after snatching mobile
घिरोर। शनिवार को नगला बाग निवासी एक युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों के कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला बाग निवासी योगेश कुमार शनिवार की शाम चाचा अभय कुमार के साथ कस्बा बाजार खरीदारी करने आया था। वापस लौटते समय नहर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। पीछा कर योगेश ने बदमाशों की बाइक का हैंडल पकड़ कर शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी बाइक मार्ग से गुजर रही एक कार से टकरा गई। दोनों बदमाश नीचे गिर गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विष्णु और सुमित निवासी गांव अकबरपुर औंछा बताया। पुुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed