फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two thousand hectares of field crops were ruined in Chambal floods

चंबल की बाढ़ में दो हजार हेक्टेयर खेत की फसलें बर्बाद हुईं

Sun, 29 Aug 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two thousand hectares of field crops were ruined in Chambal floods
चंबल की बाढ में 2 हजार हेक्टेयर रकबे में तबाह हुई फसलें, करीब 300 मकान हुए क्षतिग्रस्त - फोटो : Agra Dehat
बाह। चंबल की बाढ़ से प्रभावित गांवों के नुकसान का सर्वे तहसील प्रशासन करा रहा है। सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। बाढ़ में बाह के 38 गांवों में करीब 2 हजार हेक्टेयर जमीन की फसलें बर्बाद हुई हैं। 300 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

सर्वे टीम के मुताबिक 300 मकानों में कच्चे, पक्के मकान और झोपड़ियां भी शामिल हैं। वहीं एसडीएम बाह अब्दुल बासित ने बताया नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट तैयार हो जाने के साथ ही मुआवजे का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चंबल नदी में आई बाढ़ में मऊ की मढै़या, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, भगवानपुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, उमरैठापुरा, क्योरी बीच का पुरा, पुरा डाल, डगोरा, रेहा, पुरा शिवलाल, कछियारा गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। प्रभावित परिवारों को बीहड़ के टीले पर शरण लेनी पड़ी थी। जबकि बाढ़ के पानी में जलमग्न होने से किसानों के घर खेत-डूब गए थे। गृहस्थी का सामान और फसलें तबाह हो गई थीं। अभी भी बाढ़ प्रभावित गांवों में जिंदगी पटरी पर नहीं लौट सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed