फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two thieves arrested for stealing jewellery and cash from businessman's house in Agra

Agra: स्कूटी से बंद कोठी की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक आरोपी गुजरात का रहने वाला

Tue, 06 Sep 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

विजय नगर कॉलोनी में व्यापारी की कोठी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनसे 15.5 किलोग्राम चांदी, 590 ग्राम सोने के जेवरात और 60 हजार रुपये बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन
Two thieves arrested for stealing jewellery and cash from businessman's house in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की विजय नगर कॉलोनी में व्यापारी रिषभ गुप्ता के घर की 21 अगस्त को चोरों ने स्कूटी से रेकी की थी। घर के ताले तोड़ने के बाद लाखों के जेवरात चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने चोरी के मामले में गुजरात के चोर सहित दो को पकड़ लिया। उनसे चोरी किए गए 15.5 किलोग्राम चांदी, 590 ग्राम सोने के जेवरात और 60 हजार रुपये किए बरामद किए हैं। एक आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ सर्विलांस सेल लगी थी। पुलिस को चोरों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इस आधार पर पड़ताल की गई। इसके बाद चोरों के बारे में सुराग मिल गए। रविवार रात को पालीवाल पार्क के पास से दो चोरों को पकड़ लिया। वह माल का बंटवारा करने के लिए आए थे। 

विज्ञापन

आरोपियों से चोरी का माल बरामद 

आरोपियों में गुजराज के राजकोट निवासी आंनद और कालिंदी विहार निवासी अजय है। उनसे 15.500 किलोग्राम चांदी, 590 ग्राम सोने के जेवरात और 60 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में आनंद ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के रहने वाले अनिल उर्फ अनवर के साथ विजय नगर कालोनी में रेकी की थी। वह स्कूटी से आए थे। उन्हें कोठी पर ताला लगा मिला था। बाद में तीनों ने मिलकर चोरी की थी। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर पुलिस ने बाइक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सराय मलूकचंद, सदर निवासी दीपक और सरस्वती विहार निवासी अकिंत को गिरफ्तार कर लिया। उनसे दुकान से चोरी किया सामान बरामद किया है। 

सदर पुलिस ने पकड़े दो चोर 

थाना सदर पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले दो चोर किए गिरफ्तार। चोरी का सामान भी किया बरामद। थाना सदर में चार अगस्त को रोहित ने शिकायत कि सदर क्षेत्र में मेरी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान हैं। रात में चोरो ने दुकान से मोटरसाइकिल के पार्टस, ऑयल के डिब्बे, औजार, कबाड़ आदि चोरी कर लिए हैं। 

पुलिस ने आरोपियों की तलास की पांच अगस्त को सूचना मिलने के बाद चोरो की घेराबंदी कर दो अभियुक्त सराय मलूकचंद सदर निवासी दीपक व सरस्वती बिहार सदर निवासी अकिंत को गिरफ्तार कर दुकान से चोरी किया सामान मोटरसाकिल के पुराने पार्टस, रिंच, पाना, प्लासद्व प्लक रिंच, व लोहे का कबाड़ आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed