फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two students of Firozabad will meet PM Narendra Modi in Delhi

पीएम मोदी से सवाल पूछेंगे फिरोजाबाद के दो विद्यार्थी, परीक्षा संबंधी परिचर्चा में होंगे शामिल

Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two students of Firozabad will meet PM Narendra Modi in Delhi
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे दोनों विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के दो विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मिला है। दोनों दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा संबंधी परिचर्चा में शामिल होंगे। आदेश आने के बाद डीआईओएस ने दोनों को पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


इनमें छात्र विनय प्रताप संत परमदयाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, अंशिका बघेल द एशियन सीनियर सेकेंड्री स्कूल शिकोहाबाद में कक्षा नौ की छात्रा हैं। 18 जनवरी को दोनों को दिल्ली पहुंचना है। 
विज्ञापन


दोनों ने भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर वेबसाइट MYGOV.IN पर हुई प्रतियोगिता में ऑनलाइन हिस्सा लिया था। छात्र विनय ने बताया कि उन्होंने परीक्षा का मूल्यांकन विषय पर निबंध लिखकर ऑनलाइन भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरिहा निवासी विनय के पिता हरेश प्रताप दवा की दुकान करते हैं। विनय ने बताया कि अगर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिला तो वो तनाव मुक्त पढ़ाई कैसे करें, सवाल पूछेंगे। 

छात्रा अंशिका बघेल ने बताया कि उन्होंने आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया था। अगर उन्हें प्रधानमंत्री से सवाल करने का मौका मिलेगा तो पूछूंगी कि स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कैसे करें कि अच्छे नंबर भी आए और तनाव भी न रहे। अंशिका शिकोहाबाद में मंडी समिति के निकट निवास करती हैं।

अंशिका को स्कूल में खिलाई मिठाई

अंशिका बघेल पुत्री सरला देवी उत्साहित हैं। पिता बालकराम बघेल प्राथमिक विद्यालय मिलिक द्वितीय में प्रधानाध्यापक हैं। अंशिका के चयन पर बुधवार को विद्यालय में प्रबंधक राजेंद्र यादव ने मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed