{"_id":"5e204dda8ebc3e4b0c3b2013","slug":"two-students-of-firozabad-will-meet-pm-narendra-modi-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से सवाल पूछेंगे फिरोजाबाद के दो विद्यार्थी, परीक्षा संबंधी परिचर्चा में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से सवाल पूछेंगे फिरोजाबाद के दो विद्यार्थी, परीक्षा संबंधी परिचर्चा में होंगे शामिल
Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे दोनों विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के दो विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मिला है। दोनों दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा संबंधी परिचर्चा में शामिल होंगे। आदेश आने के बाद डीआईओएस ने दोनों को पत्र जारी कर दिया है।
इनमें छात्र विनय प्रताप संत परमदयाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, अंशिका बघेल द एशियन सीनियर सेकेंड्री स्कूल शिकोहाबाद में कक्षा नौ की छात्रा हैं। 18 जनवरी को दोनों को दिल्ली पहुंचना है।
दोनों ने भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर वेबसाइट MYGOV.IN पर हुई प्रतियोगिता में ऑनलाइन हिस्सा लिया था। छात्र विनय ने बताया कि उन्होंने परीक्षा का मूल्यांकन विषय पर निबंध लिखकर ऑनलाइन भेजा था।

फरिहा निवासी विनय के पिता हरेश प्रताप दवा की दुकान करते हैं। विनय ने बताया कि अगर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिला तो वो तनाव मुक्त पढ़ाई कैसे करें, सवाल पूछेंगे।
छात्रा अंशिका बघेल ने बताया कि उन्होंने आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया था। अगर उन्हें प्रधानमंत्री से सवाल करने का मौका मिलेगा तो पूछूंगी कि स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कैसे करें कि अच्छे नंबर भी आए और तनाव भी न रहे। अंशिका शिकोहाबाद में मंडी समिति के निकट निवास करती हैं।
अंशिका को स्कूल में खिलाई मिठाई
अंशिका बघेल पुत्री सरला देवी उत्साहित हैं। पिता बालकराम बघेल प्राथमिक विद्यालय मिलिक द्वितीय में प्रधानाध्यापक हैं। अंशिका के चयन पर बुधवार को विद्यालय में प्रबंधक राजेंद्र यादव ने मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया।