फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two smugglers involved in opium smuggling arrested in Agra goods worth 80 lakh recovered

UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते हो रही अफीम की तस्करी, दो तस्कर धरे गए; 80 लाख का माल बरामद

Mon, 03 Jun 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 12:03 AM IST
सार

लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते अफीम की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने आगरा में दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 80 लाख का माल बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Two smugglers involved in opium smuggling arrested in Agra goods worth 80 lakh recovered
पुलिस गिरफ्त में तस्कर और बरामद माल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया। लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते बाराबंकी से आगरा और मथुरा में अफीम की तस्करी हो रही थी। रविवार को 86 किलो डोडा पोस्त और 1.50 किलो अफीम सहित मथुरा गैंग के दो सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। उनसे बरामद माल की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कार नंबर यूपी 85 एल-7687 से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पार करते हुए पुलिस ने कार को रोक लिया। तलाशी में 86 किलो डोडा पोस्त और 1.50 किलो अफीम बरामद की।
विज्ञापन


मथुरा लाजपत नगर निवासी धर्मेंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। दोनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का गैंग चलाते हैं। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मथुरा रिफाइनरी के पास ढाबों और आस-पास होटलों में अफीम बेचकर मुनाफा कमाते हैं। सिंडिकेट बनाकर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन केस

फतेहाबाद थाना में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त जितेंद्र उर्फ जीतू पर मथुरा थाना हाईवे में 5 केस पहले से दर्ज हैं। जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस व अन्य मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed