{"_id":"5b5ed5bb4f1c1b05468b4e4f","slug":"two-sisters-offensive-photos-goes-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर डाली आपत्तिजनक तस्वीरें, दहशत में नाबालिग बहनें, पड़ोसी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर डाली आपत्तिजनक तस्वीरें, दहशत में नाबालिग बहनें, पड़ोसी पर शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के मोबाइल फोन हैक कर उनकी फोटो को सोशल साइट पर डाल दिया गया। उनके फोन नंबर तक दे दिए गए। अब लोग उन्हें फोन कर रहे हैं।
पीड़ितों ने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं। दोनों बहनें इतनी दहशत में हैं कि उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया है। परिजन भी सहमे हुए हैं।
इस मामले में एफआईआर एत्माद्दौला थाना में दर्ज करा दी गई है। परिजनों की कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस कतई गंभीर नहीं है। लड़कियां नाबालिग हैं, लेकिन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
शक है कि पड़ोस के एक युवक ने यह शर्मनाक करतूत की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर उससे पूछताछ तक नहीं की है। किसी महिला अधिकारी को पीड़ित के घर भेजकर या उन्हें अपने पास बुलाकर हौसला तक नहीं दिया गया है।
पीड़ित बहनों की मां ने बताया कि बेटियां न स्कूल जा पा रही हैं और न ही घर से बाहर निकल रही हैं। किसी दरिंदे ने बेटियों के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बना लिए हैं, इन्हें सोशल साइट पर शेयर किया जा रहा है।
इन पर भद्दे कमेंट आ रहे हैं। पुलिस की ढिलाई का यह हाल तब है, जबकि अश्लील वीडियो, मैसेज को नष्ट कर इनके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इस समय ऑपरेशन डिस्ट्रॉय चल रहा है।

सीएम से की जा चुकी शिकायत
अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी ने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। एसएसपी ऑफिस में दरखास्त दी है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई के लिए संजीदा नहीं हुई है।
इससे पहले इस तरह की घटना मथुरा में हो चुकी है। वहां कई छात्राओं के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाए गए और उन्हें पोर्न साइट पर डाल दिया गया।
इससे पहले इस तरह की घटना मथुरा में हो चुकी है। वहां कई छात्राओं के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाए गए और उन्हें पोर्न साइट पर डाल दिया गया।