Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   141 Buses Fail Fitness Tests, 19 School Buses Also Found Unfit

यूपी: फिटनेस जांच में फेल 141 बसें सड़कों पर भर रहीं फर्राटा, सो रहे जिम्मेदार; खतरे में यात्रियों की जान

Wed, 25 Nov 2026 02:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 02:04 PM IST
सार

आगरा में फिटनेस जांच में 141 यात्री बसें और 19 स्कूल बसें अनफिट मिली हैं। इनके अलावा 3,661 ट्रक और आठ डंपर भी सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। अनफिट व्यावसायिक वाहनों के संचालन से यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
141 Buses Fail Fitness Tests, 19 School Buses Also Found Unfit
अनफिट बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क पर दौड़ती बस में सफर कर रहे यात्रियों को यह भी पता नहीं कि जिस वाहन में वे बैठे हैं, वह उनकी सुरक्षा के मानकों पर खरा भी है या नहीं। जिले में 141 बसें फिटनेस जांच में फेल हैं, फिर भी इनके सड़कों पर फर्राटा भरने से यात्रियों की जान खतरे में है। हालात और गंभीर इसलिए हैं, क्योंकि स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाली 19 बसें भी जांच में अनफिट मिली हैं।
विज्ञापन


सवाल यह है कि सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर रहे इन वाहनों को सड़कों पर चलने की छूट कैसे मिल रही है और जिम्मेदार विभागों की निगरानी आखिर कहां है। फिटनेस जांच में फेल वाहनों में यात्री थ्री व्हीलर और मोटर कैब की संख्या भी काफी है। जिले में 12,221 यात्री थ्री व्हीलर और 1,971 मोटर कैब मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। माल ढुलाई में लगे 3,661 ट्रक और आठ डंपर भी अनफिट मिले हैं। इनके अलावा 7,355 मालवाहक थ्री व्हीलर, 215 कमर्शियल कंस्ट्रक्शन वाहन, 36 क्रेन माउंटेड वाहन, 13 कमर्शियल ट्रेलर, सात आर्टिकुलेटेड वाहन और पांच कमर्शियल एक्सकेवेटर भी जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि प्रवर्तन टीम समय-समय पर अभियान चलाकर व्यावसायिक वाहनों की जांच करती है। अनफिट वाहन मिलने पर जुर्माना वसूलने के साथ उन्हें सीज किया जाता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस अभिरक्षा में भी दिया जाता है। कुछ ट्रक संचालक आलू और भूसे की ढुलाई के सीजन में बीमा और फिटनेस कराने की बात कहते हैं, लेकिन फिटनेस सीजन के हिसाब से मान्य नहीं होती। व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले प्रत्येक वाहन की फिटनेस अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed