{"_id":"641605eb482943cabd002014","slug":"two-sisters-molested-beaten-on-fathers-opposition-kasganj-news-c-25-1-94640-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो बहनों से छेड़छाड़, पिता के विरोध पर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो बहनों से छेड़छाड़, पिता के विरोध पर की पिटाई
Sun, 19 Mar 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों से छेड़छाड़ की गई। पिता ने शिकायत की तो उसकी घर में घुसकर पिटाई कर दी। मामले में पिता ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव में 9 मार्च की शाम दो बहनें शौच करने के लिए खेत पर गई हुईं थी। वापस आते समय दीपू एवं शिवम ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। इस पर बहनों ने बचाव के लिए चीख पुुकार की। उनकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। घर पहुंचकर बहनों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पिता शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे। उनके वापस आते ही आरोपी पीछे पीछे लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए ओर पिता की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। उनके द्वारा आरोपी दीपू, शिवम, हरमन, दिनेश, यशवंत और गिरीशचंद्र के खिलाफ तहरीर दी गई।
थाना प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।