फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two real brothers died drowning in the yamuna river take bathing

यमुना नदी में डूबे दो सगे भाई, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 29 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 29 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
two real brothers died drowning in the yamuna river take bathing
तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
पवन विहार, फाउंड्री नगर में रविवार सुबह यमुना में दो भाई डूब गए। दोनों यमुना में नहाने गए थे। छोटे भाई के डूबने पर बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। मगर, वह भी डूब गया। पुलिस ने दोनों की तलाश की। मगर, शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर निवासी अंसार के बेटे महफूज (16) और साहिल (14) रविवार सुबह 10 बजे पवन विहार में यमुना में नहाने गए थे। उनके साथ शाहरुख, कबीर, साजिद, जिशान और हिना आदि भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साहिल गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए महफूज भी कूद गया। बहाव तेज होने की वजह से दोनों भाई डूब गए। सूचना पर सीओ छत्ता उदयराज सिंह सहित थाना एत्माद्दौला की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का हाल बेहाल
अंसार कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता है। उनके छह बेटे और एक बेटी हैं। साहिल और महफूज भी दुकानों पर काम करते थे। उनके डूबने का पता चलने पर मां और ताई का हाल बेहाल हो गया। उन्हें परिजनों ने किसी तरह संभाला। 

कई घटनाओं के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना में बच्चों के डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पवन विहार में ही तीन महीने पहले दो बच्चे डूबे थे। एक महीने पहले 11 सीढ़ी में भी बच्चे डूबे थे।

इसके बावजूद यमुना किनारे पर पुलिस सक्रिय नहीं रहती है। यमुना में पानी बढ़ने पर बच्चे नहाने चले जाते हैं। कई जगह पानी गहरा होता है। इसका अंदाजा न होने की वजह से डूबने की घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed