फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two policemen death during treatment in Firozabad

फिरोजाबाद के रहने वाले दो पुलिसकर्मियों की इलाज के दौरान मौत, कई दिनों से थे बीमार

Sat, 04 May 2019 06:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two policemen death during treatment in Firozabad
उप निरीक्षक चंद्रपाल, कॉन्स्टेबल विजय कुमार
मथुरा जनपद के थाना बरसाना में डायल 100 पर तैनात उप निरीक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वो एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। वहीं औरैय्या में एसपी के कार्यालय में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के संतनगर कैप्टन स्कूल के पास निवासी चंद्रपाल (58) पुत्र कल्लू सिंह अहेरिया मथुरा के थाना बरसाना में डायल 100 गाड़ी पर तैनात थे। 27 अप्रैल को उनकी तबियत खराब हो गई थी। साथी पुलिसकर्मी धनीराम गौतम ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


पिछले सात दिनों से उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उप निरीक्षक चंद्रपाल की मौत हो गई। उप निरीक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चंद्रपाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उप निरीक्षक चंद्रपाल ने अपने दो बेटे राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार एवं एक बेटी सीमा की शादी कर दी थी। जबकि दो बेटा अजय व सुनील एवं बेटी रीना पढ़ाई कर रही है। ढाई माह पूर्व चंद्रपाल की पत्नी शकुंतला देवी की मौत हो गई थी। 

उधर, थाना शिकोहाबाद के मोहल्ला विजेंद्रनगर निवासी विजय कुमार (44) पुत्र सियाराम जनपद औरैय्या स्थित एसपी कार्यालय हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। परिजनों का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विजय कुमार की तबियत खराब हो गई थी। परिजनों की ओर से उनका उपचार आगरा में स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। 

अस्पताल से उन्हें दो दिन पूर्व आराम मिल जाने के कारण घर ले आए थे। शनिवार को दोपहर अचानक उनकी मौत हो गई। विजय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रागिनी देवी का तो रो-रोकर बुरा हाल था। उनके एक बेटा संकल्प (16) व एक बेटी आयुशी(19)वर्ष है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed