{"_id":"595dfeea4f1c1b72478b4c2a","slug":"two-pilgrims-died-during-goverdhan-parikrama-in-mudiya-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेलाः बढ़ने लगा भीड़ का दबाव, अब तक दो श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेलाः बढ़ने लगा भीड़ का दबाव, अब तक दो श्रद्धालुओं की मौत
टीम डिजिटल गोवर्धन (मथुरा)
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
मुड़िया मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिन और रात लाखों परिक्रमार्थी गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे में भीड़ के दवाब के चलते दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ गिरिराज परिक्रमा आए थे।
बता दें कि गोवर्धन में मुड़िया मेले के तीसरे दिन भक्तों का जन सैलाब उमड़ा है। गोवर्धन में चहुंओर गिरिराज महाराज की जय-जयकार है। लाखों श्रद्धालु ट्रेन और बस से गोवर्धन की सप्त कोसीय परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। अधिकतर अपने मित्र और रिश्तेदारों के साथ गिरिराज परिक्रमा आ रहे हैं।
ऐसे में बुधवार रात को परिक्रमा करते वक़्त दो श्रद्धालुओं की मौत से दो परिवारो में हाहाकार मच गया। दोनों मृतक श्रद्धालु अलग-अलग स्थान से गिरिराज परिक्रमा करने आये हुए थे। दोनों की ही मौत हृदय गति रुकने से हुई। मृतकों में एक मध्यप्रदेश के गुना के रहने वाले मुन्नालाल थे। वे अपने मित्र विनोद और रामदयाल के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे श्रद्धालु सुरेश जो कि मथुरा जिले के छाता तहसील के रहने वाले थे। इनकी मौत भी परिक्रमा के दौरान हृदयगति रुकने से हुई। सुरेश अपने भांजे कौशल के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। मृतक के भांजे ने पुलिस प्रसाशन पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया है।