फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two pilgrims died during goverdhan parikrama in mudiya mela

मुड़िया मेलाः बढ़ने लगा भीड़ का दबाव, अब तक दो श्रद्धालुओं की मौत

Thu, 06 Jul 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल गोवर्धन (मथुरा)
टीम डिजिटल गोवर्धन (मथुरा) Updated Thu, 06 Jul 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
two pilgrims died during goverdhan parikrama in mudiya mela
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिन और रात लाखों परिक्रमार्थी गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे में भीड़ के दवाब के चलते दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ गिरिराज परिक्रमा आए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि गोवर्धन में मुड़िया मेले के तीसरे दिन भक्तों का जन सैलाब उमड़ा है। गोवर्धन में चहुंओर गिरिराज महाराज की जय-जयकार है। लाखों श्रद्धालु ट्रेन और बस से गोवर्धन की सप्त कोसीय परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। अ‌धिकतर अपने मित्र और रिश्तेदारों के साथ गिरिराज परिक्रमा आ रहे हैं। 
विज्ञापन

ऐसे में बुधवार रात को परिक्रमा करते वक़्त दो श्रद्धालुओं की मौत से दो परिवारो में हाहाकार मच गया। दोनों मृतक श्रद्धालु अलग-अलग स्‍थान से गिरिराज परिक्रमा करने आये हुए थे। दोनों की ही मौत हृदय गति रुकने से हुई। मृतकों में एक मध्यप्रदेश के गुना के रहने वाले मुन्नालाल थे। वे अपने मित्र विनोद और रामदयाल के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे श्रद्धालु सुरेश जो कि मथुरा जिले के छाता तहसील के रहने वाले थे। इनकी मौत भी परिक्रमा के दौरान हृदयगति रुकने से हुई। सुरेश अपने भांजे कौशल के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। मृतक के भांजे ने पुलिस प्रसाशन पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed