{"_id":"6962bc29248942ce630fff63","slug":"two-people-including-an-ot-assistant-died-and-one-was-injured-in-highway-accidents-agra-news-c-364-1-ag11019-123654-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर हादसों में ओटी असिस्टेंट समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर हादसों में ओटी असिस्टेंट समेत दो की मौत, एक घायल
Sun, 11 Jan 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को अलग-अलग हादसों में ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली। अबुल उलाह दरगाह कट पर ओटी असिस्टेंट और सिकंदरा में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। महिला का पौत्र घायल है। सिकंदरा पुलिस ने अपने क्षेत्र में हुए हादसे में ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में लिया है। वहीं दरगाह कट पर हादसे की वजह अवैध रूप से खड़ी बसें मानी जा रही हैं। पांच दिन पहले यहीं एक ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा था, जिसमें एक की मौत हुई थी।
हादसा-1
शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब अबुल उलाह दरगाह कट के पास हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मूल रूप से बिचपुरी के नागर गांव निवासी और वर्तमान में आवास विकास काॅलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय बनै सिंह हरीपर्वत के बाग फरजाना स्थित पारीख हाॅस्पिटल में ओटी असिस्टेंट थे। सुबह अस्पताल में दो ऑपरेशन करने के बाद एक अन्य अस्पताल में मदद के लिए बुलेट बाइक से जा रहे थे। दरगाह कट के पास ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उनका हेलमेट टूट कर दूर जा गिरा। ट्रक का पहिया सिर से होते हुए निकल गया। करीब 10 मिनट बाद थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर एक ट्रक चालक को ट्रक समेत पकड़ा। मगर सीसीटीवी देखने पर हादसा दूसरे वाहन से होने का पता चलने पर उसे छोड़ना पड़ा। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।
हादसा-2
सिकंदरा थाने से चंद मीटर की दूरी पर दोपहर 12:15 बजे के करीब पौत्र के साथ स्कूटी पर घर लौट रही 70 वर्षीय दाना देवी हादसे का शिकार हो गईं। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। गिरने के बाद ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में स्कूटी चला रहा पौत्र घायल है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। महिला अपने छोटे पौत्र के जन्मदिन पर बेटे के घर गई थीं। शास्त्रीपुरम निवासी रेलवे कर्मी अजय विक्रम ने बताया कि उनकी माता एत्माद्दौला के इंद्रानगर में पैतृक मकान में रहती हैं। छोटे बेटे प्रफुल्ल के जन्मदिन पर आई थीं। बड़ा बेटा अभिजीत स्कूटी से उन्हें छोड़ने गया था।