फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people dead in a road accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
सड़क हादसों मेें दो लोगों की मौत
विज्ञापन

आगरा। शहर में बुधवार और बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुंडौली, डौकी निवासी हरि सिंह और मुस्तफा क्वार्टर निवासी रहीमुद्दीन हैं।
पुलिस के मुताबिक हरि सिंह हलवाई का काम करते थे। बुधवार को कमला नगर से रात 11 बजे लौटते में एमजी रोड पर शाह मार्केट कट के पास उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी आ गए। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरि सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बृहस्पतिवार शाम को ईदगाह कटघर क्षेत्र में हुआ। 60 वर्षीय रहीमुद्दीन साइकिल से घर आ रहे थे। पीछे से आती प्राइवेट बस ने उनको चपेट में ले लिया। रहीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने बस को पकड़ लिया। हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस आ गई। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed