फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people arrested with old currency of 32.70 lakh rupees in agra

आगरा में 32.70 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ दो लोग गिरफ्तार, गड्डियां देख पुलिस रह गई दंग

Fri, 17 Jul 2020 01:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2020 01:38 AM IST
सार

  • 1.5 लाख देकर रख लिए 32.70 लाख के पुराने नोट, दो गिरफ्तार 
  • नोट बदलवाने के लिए कर रहे थे लोगों से संपर्क, थाना हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा 

विज्ञापन
Two people arrested with old currency of 32.70 lakh rupees in agra
अवैध करेंसी के साथ दो लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने गुरुवार की रात दो लोगों को 32.70 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को सात महीने पहले एक बिल्डर ने पुराने नोट देकर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। अब आरोपी नोट बदलवाने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे थे। पुलिस ने सूचना पर दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास 1000 के अवैध नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस दंग रह गई। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी उखर्रा निवासी भाव सिंह और अलबतिया निवासी नीरज तोमर हैं। एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि भाव सिंह पशुपालक है। मूलरूप से फतेहाबाद का रहने वाला है। उसके पिता प्रधान हैं। नीरज एक जूता फैक्टरी में काम करता था। पिछले दिनों लॉकडाउन में नौकरी चली गई। दोनों में काफी समय से परिचय है। 
विज्ञापन



भाव सिंह ने बताया कि बिल्डर राकेश शिवहरे से उसकी दोस्ती थी। दिसंबर 2019 में राकेश ने मुलाकात की। कहा कि नोटबंदी के समय 32.70 लाख रुपये खाते में जमा नहीं कर सका। उसे डर था कि आयकर वाले पूछताछ करेंगे। तब से नोट रखे हुए हैं। बैंक वालों से सेटिंग नहीं हो सकी। भाव सिंह से नोट बदलवाने के लिए कहा। लालच दिया कि नोट बदलेंगे तो उसे भी अच्छा खासा कमीशन देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर ने कर ली थी आत्महत्या

भाव सिंह ने सेटिंग करने का आश्वासन दे दिया। मगर, उसकी सेटिंग नहीं हो सकी। चार दिन बाद राकेश उससे फिर मिलने आया। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख रुपये की जरूरत है। राकेश ने 32.70 लाख रुपये के पुराने नोट बतौर जमानत रखवा दिए। यह भी कहा कि  अगर, नोट नहीं बदलेंगे तो पुराने नोट ले लेगा। उसकी दी हुई रकम को भी लौटा देगा। कुछ दिन बाद राकेश ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर ली। भाव सिंह के डेढ़ लाख रुपये फंस गए। 

लोगों से संपर्क का भी फायदा नहीं 

पुलिस के मुताबिक, भाव सिंह पुराने नोट दो लाख रुपये तक में बेचने के लिए तैयार था। उसने अपनी जान-पहचान के कई लोगों से संपर्क किया। कुछ बैंक कर्मियों से भी बात की, लेकिन बात नहीं बन सकी। हरीपर्वत क्षेत्र में गुरुवार रात को उसे पकड़ लिया गया। 

धोखाधड़ी की धारा में दर्ज होगा मुकदमा 

सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों से आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की है। पुराने नोट के संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस से कहा है। यह नोट अब किसी काम के नहीं हैं। 500 और एक हजार के पुराने नोट हैं। नोटबंदी को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसलिए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed