फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients suffering from heart and lung infection died

Agra News: हार्ट और फेंफड़ों में संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम

Fri, 02 Feb 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Two patients suffering from heart and lung infection died
हार्ट और फेंफड़ों में संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- तीन मरीज हालत बिगड़ने पर किए गए मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 438 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में भर्ती हार्ट के एक मरीज की उपचार के कुछ समय में ही मौत हो गई। वहीं फेंफड़ों में संक्रमण से पीड़ित एक अन्य मरीज ने भी दम तोड़ दिया। तीन मरीज हालत बिगड़ने परे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सौतियाना निवासी 65 वर्षीय अशोक कुमार को शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन ने उन्हें उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव बनिकिया निवासी 56 वर्षीय हृदेश कुमार को फेंफड़ों में संक्रमण की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी डॉक्टरों के पास मरीजों की भीड़ दिखाई दी। यहां 438 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed