फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients suffering from fever and respiratory problems died

Agra News: बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम

Sun, 10 Nov 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Two patients suffering from fever and respiratory problems died
बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- सात मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल से किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही सांस की दिक्कत से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। एक अन्य मरीज ने सांस लेने में दिक्कत होने पर दम तोड़ दिया।
रविवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की सुबह से ही भीड़ देखी गई। यहां 87 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 44 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। सात मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामबहादुर (60) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुरावली के मोहल्ला कौआटोला निवासी पान कुमारी (70) पत्नी ओमप्रकाश को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि रामबहादुर को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि पानकुमारी को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed