फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died of stomachache and jaundice

पेटदर्द और पीलिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत

Wed, 25 May 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two patients died of stomachache and jaundice
मैनपुरी। जिले में डायरिया, बुखार, पेटदर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक पेटदर्द दूसरे पीलिया से पीड़ित था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 26 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। ओपीडी में 565 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दिवलपुर निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार को कुछ दिन से पेटदर्द की शिकायत थी। परिजन ने मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी 70 वर्षीय रामदास बेवर थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर खद्दरिया निवासी बेटी रिंकल यादव के घर पर रहते थे। कुछ दिनों से उन्हें पीलिया की दिक्कत थी। बुधवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन

पेटदर्द से पीड़ित मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, उसकी उपचार के दौरान मौत हुई है। दूसरे मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed