फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died of fever including a woman suffering from dengue

Agra News: डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से दो मरीजों की मौत

Wed, 11 Oct 2023 09:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two patients died of fever including a woman suffering from dengue
डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से दो मरीजों की मौत
विज्ञापन

- 7 मरीजों को गंभीर हालत में किया गया मेडिकल कॉॅलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। डेंगू पीड़ित मरीजों की मौत भी हो रही है। पिछले 24 घंटे में डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 36 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी पूरन वाल्मीकि की 40 वर्षीय पत्नी कमलेश को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन मंगलवार को उसे उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। यहां किसी चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए कमलेश को भर्ती नहीं किया। थक हार कर परिजन कमलेश को टूंडला के एक मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने कमलेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव घिटौली निवासी 50 वर्षीय सत्येंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने बुधवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। सत्येंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 1136 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की जांच में एक निकला डेंगू पॉजिटिव
शहर के मोहल्ला टीपी गार्डन नगर निवासी महिपाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने दो दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां मंगलवार की रात आई जांच रिपोर्ट में अनुज प्रताप डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।


कोसमा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज
घिरोर। कोसमा क्षेत्र में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं । कोसमा हिनूद, कोसमा मुसलमीन के साथ आसपास के कई गांव में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। क्षेत्र के चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। जिनमें कई मरीज डेंगू का उपचार ले रहे हैं। महिला की मौत के बाद लोग डेंगू को लेकर दहशत में हैं। टीम भेजकर उपचार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed