{"_id":"6365670454deb3765e4c9bb1","slug":"two-patients-died-by-fewer-and-braething-problem-mainpuri-news-agr5523968174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार और सांस के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित एक महिला और सांस की दिक्कत से एक वृद्ध की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1041 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में 436 पुरुष और 505 महिला मरीजों को उपचार दिया गया। 17 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। सात मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव डूंडीबरी निवासी महिपाल सिंह की पत्नी सरला देवी (55) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला लऊ निवासी बांकेलाल (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दोनों मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।