{"_id":"664e3d7f36038717f80c9424","slug":"two-parties-clash-over-land-distribution-dispute-firing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117817-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में बवाल, फायरिंग से फैली दहशत; चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में बवाल, फायरिंग से फैली दहशत; चार लोग हुए घायल
Thu, 23 May 2024 01:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 23 May 2024 01:41 PM IST
सार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग हो गई। झगड़े में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से लाठी डंडे चले, लेकिन कुछ देर बाद ही फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस जब तक गांव पहुंची, तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी राम रतन और श्री कृष्ण के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम को उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आने के बाद कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। फायरिंग के चलते गांव में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक झगड़ा कर रहे लोग भाग चुके थे। मौके पर घायल अवस्था में मिले प्रधान, प्रदीप, छोटू और श्रीकृष्ण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।