फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parallel underpasses will be built on Nadrai Railway Underpass.

Agra News: नदरई रेलवे अंडरपास पर दो समानांतर अंडरपास बनेंगे

Tue, 12 Dec 2023 11:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Two parallel underpasses will be built on Nadrai Railway Underpass.
कासगंज। एटा-कासगंज मार्ग पर नदरई अंडरपास पर जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां रेलवे मौजूदा अंडरपास के समानांतर दो नए अंडरपास बनाएगा। इनके बनने से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन अंडर पास के निर्माण का कार्य अगले साल मार्च तक पूरा होनेे की संभावना है। कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर स्थित यह नदरई अंडरपास काफी पुराना अंडरपास है। इसकी चौड़ाई व ऊंचाई कम होने के कारण अंडरपास में वाहन फंसने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण वाहन चालकों और एटा-कासगंज मार्ग पर आने जाने वाले अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्कूलों के वाहन भी जाम में फंसते हैं। रेलवे अब यहां दो नए अंडरपास बनाएगा। इनकी चौड़ाई 30-30 मीटर होगी। इनसे एक साथ दो वाहन गुजर सकेंगे। दोनों ही अंडरपास के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के द्वारा स्लैब बनाए जा रहे हैं। अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने के लिए स्लोब देकर सड़क बनाई जाएगी। जलभराव रोकने के लिए इसे नाले से जोड़ा जाएगा। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होना है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा अंडरपास के निर्माण की धनराशि रेलवे को काफी समय पूर्व दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed