फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two new buses join the depot's fleet

Agra News: डिपो के बेड़े में शामिल हुई दो नई बसें

Mon, 13 Nov 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two new buses join the depot's fleet
कासगंज। रोडवेज के बेड़े में दो बस और शामिल हो गई। इन दोनों बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। इन बसों की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। त्योहार पर बसे मिलने से यात्रियों को भाई दूज पर दिल्ली यात्रा में सुविधा होगी।डिपो पर 86 बसों का बेड़ा था। जिसमें दो नई बसों का इजाफा हो जाने से 88 बसें हो गई हैं। जिनमें 56 बसें निगम की और 32 बसें अनुबंधित हैं। दिवाली पर दो नई बीएस-6 बसें डिपो पर पहुंच गई। जिनमें से एक बस को दिल्ली-कंपिल के मध्य और दूसरी बस को दिल्ली-दरियावगंज के मध्य संचालन शुरू किया गया है। जिससे दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें न रहें। दिल्ली-कंपिल बस सेवा कासगंज बस स्टेशन से 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। यह बस दिल्ली से कंपिल और कंपिल से कासगंज पहुंचती है। वहीं दूसरी बस कासगंज बस स्टेशन से 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर दिल्ली, दरियावगंज होती हुई कासगंज बस स्टेशन पर पहुंचकर अपना सफर पूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed