फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants took 27 kg of silver from the worker of bullion trader in agra

आगरा में फिर हुई टप्पेबाजी की वारदात: चेहरे पर अगरबत्ती का धुआं घुमाकर 15 लाख रुपये की चांदी पार

Thu, 11 Nov 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Nov 2021 04:54 PM IST
सार

आगरा में टप्पेबाजी की घटनाएं थम नहीं रही है। सात दिन के अंदर दूसरी वारदात हुई है। सेब के बाजार में गुरुवार को सराफ के कर्मचारी को झांसे में लेकर टप्पेबाज 27 किलोग्राम चांदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
two miscreants took 27 kg of silver from the worker of bullion trader in agra
लाल घेरे में संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित सेब का बाजार में बृहस्पतिवार को सराफ के कर्मचारी सौरभ गर्ग से टप्पेबाज 15 लाख रुपये की 27 किलोग्राम चांदी की पायल से भरा थैला ले गए। पुलिस को चार संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बल्केश्वर निवासी रिंकू गोयल का सेब का बाजार स्थित जय शिव प्लाजा में चांदी की पायल का कारोबार है। उनके चाचा हरिओम की नमक की मंडी में मीना लगाने की दुकान है। हरिओम की दुकान पर उनका भांजा सौरभ गर्ग काम करता है। वह गंगे गौरी बाग में रहता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को 12 बजे सौरभ रिंकू गोयल की दुकान से 27 किलोग्राम चांदी की पायल से भरा थैला लेकर मीना लगवाने के लिए नमक की मंडी हरिओम की दुकान पर जा रहा था। दुकान से बाहर आते ही सौरभ को एक बाबा के भेष में एक व्यक्ति मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने बातों में फंसाया
सौरभ ने बताया कि बाबा ने उसे रोक लिया। कहा कि मैं हरिद्वार से आया हूं। बेटा तेरा कल्याण हो जाएगा। बस अगरबत्ती ले आ। तभी एक और युवक आ गया। वह भी बाबा से अपने कल्याण के बारे में पूछने लगा। सौरभ को लगा कि बाबा कहीं से आए हैं। वो उनकी बातों में आ गया। 

बाबा ने दोनों से अगरबत्ती मंगवाई। इस पर सौरभ और दूसरा युवक अगरबत्ती ले आए। तभी बाबा ने अगरबत्ती जला ली। इससे सौरभ बाबा की बात मानने लगा। उसे बाबा ने पीछे जाने और थैला सड़क पर ही रखने के लिए बोला। वह जैसे ही मुड़ा बाबा और युवक थैला लेकर फरार हो गए। 

एसएसपी भी मौके पर पहुंचे
कुछ देर बाद उसे थैला न होने के बारे में पता चला। इस पर सौरभ ने अपने मालिक को बताया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सौरभ का कहना था कि वह सम्मोहित हो गया था। बाबा जैसा कहता गया वो करता गया। वहीं सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ कोतवाली अर्चना सिंह पहुंच गईं। वारदात से व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। चांदी की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये बताई गई है।

रिक्शे में बैठकर एमजी रोड की तरफ आए टप्पेबाज
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पता चला कि गैंग में चार बदमाश हैं। इनमें एक बाबा बनकर आता है, जबकि दूसरा बाद में आता है। वह भी अंजान बन जाता है। तीसरा सफेद कुर्ते में खड़ा था। उसने रिक्शा रोक रखा था। चौथा तीनों साथियों के पास ही खड़ा हुआ था। चांदी से भरा थैला लेने के बाद युवक और बाबा रिक्शे में बैठ जाते हैं। रिक्शा रोकने वाला और चौथा चला जाता है। 

पुलिस ने रिक्शे वाले को खोज निकाला। उसने बताया कि दोनों को काली बाड़ी मंदिर के पास छोड़ा था। पुलिस ने वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि दोनों आरोपी एक और ई रिक्शा करते हैं। यह रिक्शा एमजी रोड पर हरीपर्वत तरफ की तरफ जाता है। इसके बाद दोनों उतरकर चले जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

शहर में पहले भी हो चुकी हैं वारदात
शहर में टप्पेबाजी की पहले भी वारदात हो चुकी हैं। पिछले दिनों कमला नगर में पुलिसकर्मी बनकर एक व्यापारी से टप्पेबाज पांच लाख रुपये के गहने ले गए थे। इससे पहले सदर के राजपुर चुंगी में वारदात हुई थी। महिला को भी लूट का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए थे। इसके अलावा सराफ बाजार में थैला काटने वाला गैंग भी सक्रिय रहता है। वह लोगों को झांसे में लेकर गहने पार करके ले जाता है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सराफ के कर्मचारी से 27 किलोग्राम चांदी की पायल से भरा थैला ले जाने की घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनकी मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed