फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants arrested in Fatehpur Sikri of agra

आगरा: फतेहपुर सीकरी में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीरों को लिफ्ट देकर करते थे वारदात

Mon, 15 Nov 2021 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने लिफ्ट के बहाने लोगों को लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 2800 रुपए नकद, मोबाइल, चाकू और तमंचा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested in Fatehpur Sikri of agra
पुलिस ने दबोचे दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक, मोबाइल, चाकू, तमंचा और 2800 रुपये बरामद किए गए हैं। ये बदमाश राहगीरों को लिफ्ट के बहाने लूटते थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को दूरा मोड़ पर सोमवीर नामक युवक को लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठाकर उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया था। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर उसे घायल भी कर दिया था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम उंदेरा व विकास निवासी जैंत, वृंदावन बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने 25 सितंबर को हुई लूट की घटना स्वीकार की है। इनके पास से 2800 रुपये बाइक, तमंचा,  कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं। बदमाशों जेल भेज दिया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed