{"_id":"624b20b0a23fdc7bf92c2102","slug":"two-miscreants-arrested-for-snatching-purse-from-women-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पॉश कॉलोनी में महिलाओं से पर्स छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो गांजा तस्कर भी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पॉश कॉलोनी में महिलाओं से पर्स छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो गांजा तस्कर भी पकड़े गए
Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों पॉश कॉलोनियों में महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीन लेते थे। उधर, थाना सदर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने पॉश कॉलोनी में महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि न्यू आगरा निवासी रंगेश शर्मा की पत्नी से जनवरी में पर्स लूटा गया था। वह पैदल न्यू आगरा से जा रही थीं। पर्स में एक हजार रुपये, मोबाइल फोन था। मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
रविवार को दो आरोपियों को श्रीराम टाकीज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शाहदरा चुंगी निवासी टिंकू कुमार और नुनिहाई रोड निवासी राहुल हैं। उनके पासे से लूट का मोबाइल और एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह मजदूरी करते हैं, जब काम नहीं मिलता है तो लूट करने निकल जाते हैं। हालांकि अभी तक एक ही मुकदमा आरोपियों पर दर्ज हैं। अन्य मुकदमों की जानकारी पुलिस ले रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने प्रतापपुरा चौराहे के पास से रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वह ट्रेन में यात्री बनकर गांजा लेकर आते थे। दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में गांजा की तस्करी करते हैं।एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों में बरेली निवासी फिरोज अहमद और बदायूं निवासी इरशाद हैं। उनके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हैदराबाद के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आए हैं।
आरोपी गांजे को बैग में रख लेते थे। इसके बाद ट्रेन में सफर करते हैं। आगरा में ट्रेन से उतरकर निजी वाहन से दिल्ली जाने की फिराक में थे। ट्रेन से दिल्ली नहीं जाना चाहते थे। क्योंकि स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े जा सकते थे। गांजा की कीमत दो लाख रुपये हैं। आरोपी छोटे स्तर पर गांजा की बिक्री करते हैं।