फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants arrested for robbing Saraf's shop

सराफ की दुकान लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing Saraf's shop
आगरा। सदर के सेवला सराय में पायल ज्वैलर्स की दुकान में लूट सदर और शाहगंज के बदमाशों ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार रात को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। एक सिपाही की समझदारी से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। बाइक पर लगे स्टीकर और बदमाश के जूते को सिपाही ने पहचान लिया था। आरोपियों से लूट के 50 हजार रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

15 मई को गोल्डन सिटी, सदर निवासी सराफ सत्यप्रकाश की सेवला सराय स्थित दुकान में लूट हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। बदमाश नीले रंग की अपाचे बाइक से आए थे। सराफ पर तमंचे की बट से प्रहार किए थे। सराफ ने कहा था कि बदमाश तीन लाख नकद और सात लाख के जेवरात लूटकर ले गए। बदमाश लूटपाट करके भाग गए थे। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया। आसपास और राजस्थान के बदमाशों पर शक जताया गया।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को रोहता चौराहे के पास मुठभेड़ के बाद बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा। उन्होंने अपने नाम नगला बिधि चंद निवासी अजय कुमार और पृथ्वीनाथ फाटक मोहल्ला निवासी राजेश बताए। दोनों ने सराफ से लूट करने की बात कबूल की है। उनसे पिस्टल, रिवाल्वर, अपाचे बाइक, 50 हजार रुपये, जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के सिपाही उदय ने सीसीटीवी फुटेज देखे थे। एक बदमाश के जूते और बाइक पर लगे स्टीकर सिपाही के दिमाग में बैठे थे। शुक्रवार को सिपाही एक जगह खड़ा था। उसने अपाचे बाइक देखी। उस पर वही स्टीकर लगा था। चलाने वाले के जूते भी बदमाश जैसे थे। इस पर उसने थाना प्रभारी निरीक्षक को बताया। बाइक सदर के बिधि चंद इलाके में गई थी। पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने दुकान से एक लॉकेट, 500 ग्राम चांदी और 64 हजार रुपये लूटे थे, जबकि सराफ ने दस लाख रुपये की लूट बताई थी। बाद में पता चला कि सराफ ने 20 लाख से अधिक का बीमा करा रखा है। वह बीमा कंपनी से क्लेम लेना चाहता था। बदमाशों ने बाइक चोरी की थी। इसकी नंबर प्लेट को तोड़ दिया था। अजय कुमार ने वर्ष 2018 में गोली मारकर लूट की घटना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed