फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two miscreants arrested after encounter in agra

आगरा बैंक लूट: मुकेश ठाकुर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Sat, 27 Feb 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Feb 2021 10:21 AM IST
सार

  • इरादतनगर केनरा बैंक डकैती से पहले दोनों ने की थी रेकी, एक के पैर में लगी गोली
  • एक को खेरागढ़ तो दूसरे को जगनेर से पकड़ा, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

विज्ञापन
two miscreants arrested after encounter in agra
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के इरादतनगर क्षेत्र में केनरा बैंक में लूट के मामले में फरार मुकेश ठाकुर गैंग के दो बदमाश शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए। इनमें खेरागढ़ क्षेत्र में धौलपुर का बलवीर और जगनेर में रामहरि को गिरफ्तार किया गया। दोनों बैंक की रेकी करने में शामिल थे। पुलिस मुठभेड़ के दौरान रामहरि पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
एसपी देहात पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, 15 फरवरी को इरादतनगर के डूंडीपुरा खेड़िया में केनरा बैंक में बाइक सवार दो बदमाशों ने 6.77 लाख की लूट की थी। शनिवार सुबह थाना खेरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि बैंक लूट के आरोपी राजस्थान से किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर राजस्थान सीमा गांव खुशियापुर के पास घेराबंदी कर ली। बाइक पर दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर, बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बलवीर निवासी गांव जारगा, थाना बसेड़ी, धौलपुर है। फरार बदमाश की तलाश में टीम लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जगनेर क्षेत्र में गांव झीटपुरा के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को घेर लिया गया। उन्होंने भी फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यहां गिरफ्तार आरोपी धौलपुर के गांव अतरसूमा निवासी रामहरि है। दोनों ने बैंक लूट में अपने साथियों की मदद की थी। वह रेकी करने आए थे। दोनों आरोपियों से दो बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए। 

दो आरोपी हो गए फरार
पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश फरार हो गए। इनमें धौलपुर निवासी अजीत और मौनी जाट हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। 

तीन राज्यों में हैं रामहरि के खिलाफ मुकदमे
पुलिस के मुताबिक बदमाश रामहरि के खिलाफ तीन राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। उसने वर्ष 2020 में धौलपुर में सराफ की दुकान लूटी थी। 13 जनवरी को धौलपुर में ही परचून की दुकान पर फायरिंग की थी। थाना बसेड़ी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की थी। गुजरात में एक सराफ की दुकान में लूट की। एमपी के ग्वालियर में पेट्रोल पंप और मुरैना, इरादतनगर में लूट को अंजाम दे चुके हैं। उसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह मुकेश ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य है।

पुलिस के हाथ नहीं आया सरगना 
इरादतनगर स्थित केनरा बैंक में धौलपुर के बदमाश मुकेश ठाकुर ने लूट की थी। मुकेश के साथ ही उसके सहयोगी अजीत और मौनी ने वारदात को अंजाम दिया था। गैंग ने जगनेर में नवंबर 2020 में पेट्रोल पंप पर लूट की थी। छत्ता के काला महल में व्यापारी के कर्मचारी को भी गोली मारी थी। 

पुलिस ने गोली मारने की घटना में शामिल मलपुरा के हरिओम बघेल को गिरफ्तार किया था। मुकेश ठाकुर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने राजस्थान में डेरा जमाया था। मगर, 15 दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed