{"_id":"63444c7e2b285526941f012d","slug":"two-men-died-in-truck-collision-on-the-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: न्यू दक्षिणी बाईपास के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: न्यू दक्षिणी बाईपास के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा-साले की मौत
Mon, 10 Oct 2022 10:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:17 PM IST
सार
गांव मांगरौल जाट निवासी अशोक सोलंकी अपने साले गोपाल के साथ बाइक से लौट रहे थे। न्यू दक्षिणी बाईपास के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अछनेरा क्षेत्र में सोमवार रात को करीब आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना अछनेरा के गांव मांगरौल जाट निवासी अशोक सोलंकी पुत्र बच्चू सिंह (उम्र 36 वर्ष) अपने साले गोपाल पुत्र तुहीराम निवासी नगला दलशाय थाना मलपुरा के साथ बाइक से रायभा की तरफ से न्यू दक्षिणी बाईपास से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में अशोक और गोपाल मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। हाईवे से शव हटवाकर जाम को खुलवाया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन