फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two men died in collision between two bikes and car in firozabad

Firozabad: दो बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 17 Jul 2022 08:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 08:42 PM IST
सार

 शिकोहाबाद क्षेत्र में हाईवे पर भूड़ा नहर पुल के समीप दो बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार युवकों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Two men died in collision between two bikes and car in firozabad
घटनास्थल पर जुटे लोग, रेलिंग पर लटका युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में रविवार को नेशनल हाईवे पर भूड़ा नहर पुल के समीप दो बाइक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


रविवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में भूड़ा नहर पुल के समीप दो बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में काली पल्सर सवार एक युवक और स्पलेंडर बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन

चर्चा: लूटकर भाग रहे थे बदमाश 

थानाध्यक्ष शिकोहाबाद प्रदीप कुमार का कहना है कि हादसे में स्पलेंडर बाइक और पल्सर सवार युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पल्सर सवार युवक की मौत के बाद उसका साथी मौके से भाग गया था। इसलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में चर्चा है कि दो बदमाश लूट करके भाग रहे थे। तब यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed