{"_id":"604db30f8ebc3ecc5f0d0b0b","slug":"two-men-arrested-for-fraud-in-the-name-of-army-job-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Mar 2021 12:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के फतेहाबाद के तीन युवकों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर सवा साल पहले 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप मेरठ के दो लोगों पर है। भर्ती नहीं होने पर पीड़ित उनसे रकम वापस मांग रहे थे। शनिवार को पीड़ितों ने दोनों को बहाने से कमला नगर में बुलाया। उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव खान का पुरा निवासी रवेंद्र ने बताया कि वह इंटरमीडिएट पास है। वर्ष 2018 में मथुरा में सेना भर्ती हुई थी। इसमें वह अपने साथी गांव पक्कापुरा निवासी रिंकू और छोटेलाल के साथ गया था। मगर, भर्ती नहीं हो पाए थे। भर्ती स्थल के पास ही दो व्यक्ति मिले। उन्होंने उनसे कहा कि सेना में भर्ती करा देंगे। एक व्यक्ति के पांच लाख रुपये लगेंगे। उनका नंबर ले लिया।
विज्ञापन
नवंबर 2019 में आया था कॉल
नवंबर 2019 में दोनों का कॉल आया। बताया कि कोलकाता में भर्ती चल रही है। इसमें परीक्षा देनी होगी। इसके बाद भर्ती हो जाएंगे। उनके पास व्हाट्सएप पर एडमिट कार्ड भेज दिया। तीनों परीक्षा देने गए। वहां पर कुछ लोग मिले। उन्होंने एक कापी पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। इससे पहले तीनों से 80-80 हजार रुपये ले लिए। 20 दिन बाद कॉल करके बताया कि परीक्षा में पास हो गए हैं।
विज्ञापन
तीनों ने सरकारी वेबसाइट पर रिजल्ट देखा। मगर, नाम नहीं था। युवकों से पूछा तो उन्होंने एक वेबसाइट का नाम बताया। इस पर उन्होंने वही वेबसाइट खोली। इसमें नाम थे। दोनों 12.60 लाख रुपये की मांग करने लगे। रवेंद्र सहित अन्य को शक हो गया। उन्होंने रकम नहीं दी। अपनी रकम वापस मांगने लगे, लेकिन आरोपियों ने रकम वापस नहीं की।
पुलिस को नहीं दी गई तहरीर
रवेंद्र ने बताया कि आगरा में सेना में भर्ती शुरू होने पर उन्होंने दोनों से संपर्क किया। वह भर्ती कराने का आश्वासन देने लगे। शनिवार रात को नौ बजे वह रुपये लेने आए। कमला नगर परिजनों की मदद से पकड़ लिया। थाना कमला नगर पुलिस के हवाले कर दिया।
दोनों मेरठ के रहने वाले हैं। अपना नाम बदल-बदलकर बता रहे हैं। थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवकों ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।