Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two machines were deployed to build a bridge over the Yamuna River, and construction work was expedited.

Agra News: यमुना पर पुल बनाने के लिए बढ़ाई दो मशीनें, निर्माण कार्य किया तेज

Thu, 25 Dec 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two machines were deployed to build a bridge over the Yamuna River, and construction work was expedited.
आरबीएस मेट्रो स्टेशन - फोटो : Samvad
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य तेज कर दिया है। यहां पिलर बनाने के लिए दो मशीनें लगा दी हैं। इसके आगे मंडी समिति पर हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी अगले महीने से शुरू हो जाएगी। अगले साल अप्रैल तक पहले कॉरिडोर में आरबीएस तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 16 किलोमीटर है। यह एलिवेटेड ट्रैक है और इसका निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसी कॉरिडोर में यमुना नदी में पुल बनाने का कार्य तेज करने के लिए दो मशीनें बढ़ा दी हैं। इसी कॉरिडोर में मंडी समिति पर 133 केवी की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इसको 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ सर्वे हो गया है। सिंगल पोल पर लाइन को ऊंचा किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल दिसंबर तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनकर पूरा हो जाएगा। पहले कॉरिडोर की बात करें तो चार महीने बाद आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इसके लिए एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन पर साजसज्जा का कार्य चल रहा है। आईएसबीटी स्टेशन को भी इसके साथ ही बनाया जा रहा है। यहां पर ट्रेनों का स्टॉपेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन


जाम से बुरा हाल, लोगों को हो रही परेशानी
- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के स्टेशन निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते पूरे एमजी रोड, गुरुद्वारा गुरु के लाल, सुल्तानगंज की पुलिया, रामबाग समेत कई जगह पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे बचाव के लिए यूपीएमआरसी और यातायात पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। जाम में घंटों फंसने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed