फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Liberian Youths Caught At Agra Cantt station Came From Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस से आगरा आए लाइबेरिया के दो युवक, पुलिस पूछताछ में बताई यह बात

Tue, 26 May 2020 09:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 May 2020 09:35 AM IST
सार

दिल्ली से अपने दोस्त से मिलने आए आगरा

विज्ञापन
Two Liberian Youths Caught At Agra Cantt station Came From Rajdhani Express
आगरा कैंट स्टेशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाइबेरिया के दो युवक सोमवार को दिल्ली से आगरा राजधानी एक्सप्रेस में आ गए। आगरा कैंट स्टेशन पर कुछ लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों से घंटों पूछताछ की। उनके सही पाए जाने पर वापस दिल्ली जाने के लिए बोलने पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


लाइबेरिया के दो युवक तेलंगाना की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ दिन से दिल्ली में थे। उनका एक दोस्त आगरा में रहता है। दोनों युवक सोमवार को दिल्ली से राजधानी में बैठकर आगरा आ गए। उन्हें जानकारी नहीं थी कि यहां पर कंटेनमेंट जोन है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में दुस्साहस: ड्यूटी से लौट रही महिला दरोगा से छेड़छाड़, विरोध पर बदसलूकी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने युवकों के बारे में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उनकी आईडी चेक की गई। क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने बताया कि उनके दोस्त को बुलाया गया। उससे भी पूछताछ की गई। वह गलती से आ गए थे। पुलिस ने बताया कि युवकों से कहा गया है कि वह अगली गाड़ी से दिल्ली वापस चले जाएं। इस शर्त पर दोनों को छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed