फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lanes of MG Road, three lanes of the highway will be closed Route survey completed

Agra Metro: एमजी रोड की दो, दिल्ली हाईवे की तीन लेन होंगी बंद...रूट का सर्वे हुआ पूरा

Mon, 05 Aug 2024 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 02:17 PM IST
सार

आगरा मेट्रो ट्रेन का दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है। इसमें 15 किमी की दूरी में 14 स्टेशन बनेंगे। फतेहाबाद मॉडल की तर्ज पर पहले-दूसरे कॉरिडोर के 17 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे।
 

विज्ञापन
Two lanes of MG Road, three lanes of the highway will be closed Route survey completed
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के दूसरे कॉरिडोर का टेंडर अभी नहीं हुआ है। लेकिन, इसके लिए रूट का सर्वे कर लिया गया है। एमजी रोड और हाईवे पर फतेहाबाद मॉडल की तर्ज पर ट्रैक बनेगा। इसमें एमजी रोड पर दो और हाईवे पर तीन लेन बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन



 

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किमी है। ये एमजी रोड से हाईवे होकर जाएगा। इसमें फतेहाबाद मॉडल की तर्ज पर डिवाइडर के दोनों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड पर दोनों ओर से 3-3 मीटर और हाईवे पर डिवाइडर से दोनों ओर 4-4 मीटर जगह पर बैरिकेडिंग करेंगे। एक लेन की लंबाई करीब 3 मीटर है। एमजी रोड पर दोनों ओर की एक-एक लेन और हाईवे पर दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ लेन बंद होंगे। रोड से अतिक्रमण भी हटवाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

हाईवे पर रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड को शामिल किया जाएगा। जिस स्टेशन का कार्य होगा, उसके आसपास ही बैरिकेडिंग होगी। पहले कॉरिडोर के तीन एलिवेटेड स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए भी हाईवे पर यही योजना रहेगी। इस दौरान यातायात पुलिस और गार्ड भी व्यवस्थाएं संभालेंगे। यह प्रस्तावित योजना है, अंतिम सर्वे टेंडर के बाद कार्यदायी संस्था तय करेगी।

 

एनओसी के चलते कार्य पड़ा ठप
हाईवे पर एलिवेटेड स्टेशन का कार्य ठप पड़ा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से हाईवे पर निर्माण कार्य की अनुमति नहीं मिली है। इसके चलते पहले कॉरिडोर के तीन स्टेशनों का सिविल कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि ये भारत सरकार का प्रकल्प है, इसकी एनओसी के लिए एनएचएआई से आवेदन कर दिया है। जल्द एनओसी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed