फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two lakh rupees looted from man on highway

दिनदहाड़े हाईवे पर सफाई कर्मचारी से दो लाख रुपए लूटे, बेखौफ बदमाश फरार

Mon, 30 Jul 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Jul 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
two lakh rupees looted from man on highway
घटनास्थल पर पीड़ित कर्मचारी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी से दो लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मार उसे घायल दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित बाइक सवार बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना नारखी के राजपुरकोटला निवासी राकेश कुमार गढ़ी बरन ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। सोमवार की दोपहर को वो शिकोहाबाद स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रुपए लेकर निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार

राकेश कुमार ऑटो में बैठकर शिकोहाबाद से फिरोजाबाद आ रहा था। थाना उत्तर के पुराने सीओ कार्यालय के सामने वो जैसे ही टैम्पो से उतरा तभी पीले रंग की बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास आए। 

बदमाश राकेश के हाथ से कैश से भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार कर दिया और कैश से भरा थैला लूटकर हाईवे पर बाइक से फरार हो गए। 

पीड़ित ने सुभाष तिराहे पर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और राकेश से वारदात के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed