फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakh devotees took a dip in Ganga on Somvati Amavasya.

Agra News: सोमवती अमावस्या पर दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Tue, 09 Apr 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees took a dip in Ganga on Somvati Amavasya.
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। सोमवती अमावस्या पर भीषण गर्मी को दरकिनार कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए पहुंचे। भीड़ के चलते पुलिस के अनुमान भी ध्वस्त हो गए। पुलिस मान रही थी कि करीब एक लाख श्रद्धालु आ सकते हैं। हालांकि भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद उसका दावा है कि लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने पतित पावनी गंगा में पावन डुबकी लगाई। भीषण गर्मी की तपिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी। सोमवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री था। हरि की पौड़ी, लहरा, सहवाजपुर, कादरगंज व कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। चैत्र अमावस्या पर सोमवती स्नान होने का विशेष धार्मिक महत्व है। इस महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के विभिन्न गंगाघाटों पर पहुंचे। रविवार से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। उन्होंने घाटों पर बनी धर्मशालाओ सहित पेड़ों के नीचे भी डेरा जमा लिया था। तीर्थपुरोहितों के आवास, गेस्ट हाउस व मंदिरों के आसपास भी श्रद्धालु ठहरे। रविवार को दिन से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला पूरी रात चला। उनके वाहन गंगाघाटों की ओर बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं ने घंटे और घड़ियाल के शोर के बीच मां गंगा के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। हर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अलग-अलग नजारे दिखाई दे रहे थे। लहरा गंगाघाट पर गंगा की धारा किनारे से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर थी। यहां पहुंचने के लिए तमाम श्रद्धालु तपती गर्म रेत पर चलकर गंगा की धारा तक पहुंच रहे थे। वाहनों के चलने से उड़ती धूल भी उनके कदम कदम नहीं रोक सकी। तमाम लोग गर्म रेत से बचाने के लिए अपने बच्चों को कंधे पर बैठाकरचल रहे थे। लहरा और कछला गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ थी। कादरगंज, सहवाजपुर गंगाघाटों पर भी भीड़ थी, लेकिन दबाव कम था। वहीं तीर्थनगरी सोरोंजी की हरि की पौड़ी पर श्रद्धालु गंगास्नान कर रहे थे। गंगास्नान के लिए पहुंचने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के जिलों एटा, हाथरस, बदायूं, आगरा के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी। गंगा स्नान का सिलसिला सोमवार देर शाम तक चलता रहा। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि गंगास्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार अनुमान से काफी अधिक रही। एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान था, लेकिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु गंगास्नान को पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed