{"_id":"61a1f4161016f113e6164f36","slug":"two-killed-in-road-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, दो चालक समेत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, दो चालक समेत की मौत
Sat, 27 Nov 2021 02:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:32 PM IST
सार
शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के चालक और क्लीनर की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। माइल स्टोन 66 के बाजना कट के पास एक्सप्रेसवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के चालक और क्लीनर की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 66 पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली लेन पर डंपर पर खड़ा हुआ था। इसमें आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में डंपर चालक साबिर (30) पुत्र अयूब और क्लीनर जहीर (29) पुत्र मगरुद्दीन निवासी गांव नई थाना, बिछोर पुन्हाना हरियाणा की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक बैजनाथ पुत्र मंगल सिंह निवासी सागरपारा, धौलपुर (राजस्थान) घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन