फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two killed in pm Awas Yojana house roof collapse in kasganj

कासगंज: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान का लेंटर गिरा, दादी-नाती की मौत

Sun, 10 Mar 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
two killed in pm Awas Yojana house roof collapse in kasganj
मकान का लेंटर गिरा

कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान का लिंटर गिरने से दादी-नाती की मौत हो गई। जिस मकान का लिंटर गिरा, वो वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना था। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना सोरों क्षेत्र के गांव भाऊपुर की है। शनिवार रात को सोमवती (56) पत्नी नत्थूसिंह अपने नाती संजय (12) पुत्र हरीशचंद के साथ मकान में सो रही थीं। रात तकरीबन तीन बजे मकान का लिंटर गिर गया, जिसके नीचे दादी-नाती दब गए। 
विज्ञापन


घटना वक्त के वक्त हरीशचंद, उसकी पत्नी सोनी एवं सात वर्षीय बेटा विकास और छह वर्षीय पुत्री शारदा पास में ही बने दूसरे मकान में सो रहे थे। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर हरीशचंद व आसपास के लोग जाग गए। जानकारी होने पर सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीशचंद और पड़ोसियों ने आनन-फानन में लेंटर का मलबा हटाया, लेकिन तब तक सोमवती और संजय की मौत हो चुकी थी। दादी-नाती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed