फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two killed after over speed car collided with unknown vehicle on Yamuna Expressway in Mathura

Accident in Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, मां-बेटी घायल

Sat, 30 Jul 2022 07:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार सवार बांकेबिहारी के दर्शन कर नोएडा जा रहे थे। 

विज्ञापन
two killed after over speed car collided with unknown vehicle on Yamuna Expressway in Mathura
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे जा रहे वाहन में जा घुसी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां और बेटी घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ये लोग टैक्सी कार से वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। शुक्रवार की रात नोएडा वापस जाते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात बांकेबिहारी के दर्शन कर वृंदावन से लौट रही कार माइल स्टोन 67 पर बाजना कट के समीप आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से घायलों को कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कार चालक सतेंद्र सिंह (32) और सोनू शुक्ला (28) की मौत हो गई। कार में सवार सुधा (52) एवं उनकी पुत्री शालिनी पांडेय (22) घायल हो गईं। अस्पताल में दोनों को उपचार हो रहा है। बताया जाता है कि सुधा पुत्र सोनू शुक्ला के साथ अपनी गोद ली हुई पुत्री शालिनी के पास नोएडा आई थीं।

विज्ञापन

शालिनी से मिलने बिहार से नोएडा आए थे मां-बेटे

मूलरूप से बिहार निवासी शालिनी पांडेय नोएडा में रहकर रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। शालिनी को सुधा और सतेंद्र ने गोद लिया है। शालिनी से मिलने ही दोनों मां-बेटे दो दिन पहले बिहार से नोएडा आए थे। शालिनी दिल्ली घुमाने के बाद शुक्रवार को वृंदावन बांकेबिहारी के दर्शन कराने ले गई। वहां से नोएडा वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पुलिस में तैनात हैं पति-पत्नी

शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल हुईं स्विफ्ट कार में सवार सुधा बिहार पुलिस में तैनात हैं। उनके पति सतेंद्र शुक्ला भी बिहार पुलिस में हैं। हालांकि हादसे के वक्त सतेंद्र शुक्ला कार में नहीं थे। बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी सतेंद्र सिंह को दे दी गई है। 

पेट्रोलिंग गाड़ी पर तैनात कर्मचारी ने ले लिया फोन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई टैक्सी स्विफ्ट कार से एक एप्पल का मोबाइल फोन गायब हो गया। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग गाड़ी पर तैनात किसी कर्मचारी ने ले लिया था। टोल इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार से मोबाइल फोन लेने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed