फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two innocent people drowned while taking bath in Yamuna police searching with help of divers

Agra: यमुना में नहाने गए दो मासूम डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश रही पुलिस, घर में मची चीत्कार

Fri, 16 Jun 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 12:05 AM IST
सार

दोनों बच्चे यमुना में नहाने के लिए गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। दोनों के कपड़े यमुना किनारे एक जगह रखे मिले। 
 

विज्ञापन
Two innocent people drowned while taking bath in Yamuna police searching with help of divers
बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पवन विहार के पास यमुना नदी में नहाने गए दो बालक खनन के गड्ढों में समा गए। शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करते हुए यमुना किनारे पहुंचे। यहां किनारे पर दोनों के कपड़े रखे हुए मिले। इस पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक उनकी तलाश करवाई, लेकिन पता नहीं चल सका। बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


इस्लाम नगर के रहने वाले हैं दोनों बच्चे 

टेढ़ी बगिया स्थित इस्लाम नगर श्यामपुर के रहने वाले रितिक (10) पुत्र विजयपाल और तन्नू (9) पुत्र सत्यप्रकाश दोपहर 12 बजे खेलते हुए यमुना किनारे में पवन विहार पहुंच गए। यहां खनन माफिया ने यमुना में गहरे गड्ढे कर दिए हैं। दोनों बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। इसके बाद लोगों ने पवन विहार में बच्चों के यमुना में नहाने के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंदर है खजाना: खुदाई में निकली तालबंद पुश्तैनी तिजोरी, 80 वर्षीय वृद्धा के पास है चाबी; बताया क्या है इसमें

विज्ञापन
विज्ञापन

किनारे पर मिले कपड़े 

परिजन पवन विहार में यमुना किनारे पहुंचे तो दोनों बच्चों के कपड़े किनारे पर रखे मिल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब 8 बजे बच्चों की तलाश में स्टीमर से गोताखोरों को लगाया मगर अंधेरा होने के कारण ज्यादा देर तक तलाश नहीं की जा सकी। उधर, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चों की तलाश की जा रही है। अभी तक सुराग नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि मोहल्ले से कई बच्चे यमुना में नहाने गए थे, लेकिन यह दोनों ही बच्चे घर नहीं लौटे थे।

पवन विहार में छलनी कर दी यमुना की छाती

यमुना किनारे में पवन विहार, ट्रांस यमुना और रामबाग से आगे रात में ट्रैक्टरों से खनन किया जा रहा है। इस कारण यमुना में गहरे गड्ढे हो गए हैं। नदी में पानी बढ़ने पर गड्ढे भर जाते हैं। आमतौर पर लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि गड्ढे हैं। इसके चलते पहले भी यहां 10 से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। पुलिस प्रशासन का अवैध खनन की ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed