फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two guy arrest showing obscene videos on mobile Screen to a women in agra

मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहे थे बदसलूकी, इसके बाद जो हुआ...

Tue, 19 Feb 2019 04:32 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Two guy arrest showing obscene videos on mobile Screen to a women in agra
जेल (सांकेतिक तस्वीर)

आगरा में जीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही महिला के सामने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते शोहदों को यात्रियों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। दोनों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से आगरा की ओर आ रही जीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में दिल्ली का एक परिवार भी सफर कर रहा था। इस परिवार की महिला को नजदीकी सीट पर बैठे दो युवक मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर इशारे कर रहे थे। महिला ने विरोध किया तो कोच में बैठे अन्य यात्री भी एकजुट हो गए। दोनों युवकों को पकड़कर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर गाड़ी के रुकने पर आगरा के यात्री अभिषेक, आर्यन आदि ने दोनों आरोपियों को जीआरपी आगरा कैंट के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम नखासा, संभल निवासी नासिर हुसैन और टांडा, रामपुर निवासी मोहम्मद नदीम बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मुरादाबाद में रहते हैं। भोपाल घूमने जा रहे थे। इंस्पेक्टर कैंट ललित त्यागी ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर दोनों युवकों के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed