फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two groups of 10th students kicked and punched in the middle of the road

Agra Crime: 10वीं के छात्रों में ऐसा झगड़ा, दो गुट आमने-सामने, बीच सड़क पर चले लात घूंसे, दो घायल

Fri, 23 Dec 2022 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 12:19 PM IST
सार

थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Two groups of 10th students kicked and punched in the middle of the road
छात्रों के गुटों में मारपीट के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कालोनी के परशुराम चौराहे पर जो कुछ भी हुआ उसे देख लोग हैरान थे। फिल्मी अंदाज में आमने-सामने आए छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

यहां का है मामला 

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह स्थित एक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र छुट्टी के बाद जा रहे थे। तभी एक्टिवा से एक अन्य स्कूल के छात्र भी आ गए। दोनों गुट आमने-सामने आ गए। उनमें पहले गालीगलौज हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। एक्टिवा सवार छात्रों ने दूसरे गुट के एक छात्र का सिर फोड़ दिया। दोनों गुट में तकरीबन आधा घंटे तक मारपीट हुई। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पर घायल छात्र के परिजन आ गए। वह हंगामा करने लगे। मारपीट करने वाले एक छात्र को पकड़ लिया गया। उसके साथ भी मारपीट कर दी। वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed