फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two groups clash in mantola agra

आगरा में ईद पर हुए विवाद ने लिया बवाल का रूप, पथराव, फायरिंग और आगजनी

Mon, 18 Jun 2018 09:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 18 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in mantola agra
बाइक को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच ईद पर हुए विवाद ने रविवार को बवाल का रूप ले लिया। दोनों ओर से पथराव, फायरिंग हुई। बोतलें फेंकी गई। आगजनी भी की गई। 
विज्ञापन


घटना थाना मंटोला क्षेत्र के ढोलीखार मोहल्ले की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। तनाव के मद्देनजर ढोलीखार को छावनी बना दिया गया है। 
विज्ञापन


टकराव हाजी इलियास और गुलाम नवाब के बेटों के बीच हुआ। गुलाम नवाब बड़ा अपराधी था। वो एनकाउंटर में मारा गया था। हाजी इलियास का एक भाई हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पक्षों के पास असलाह जमा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

ईद पर हाजी इलियास स्कूटर लेकर जा रहे थे। गुलाम नवाब के बेटों को उससे टक्कर लग गई थी। उन्होंने इलियास को भला-बुरा कहा तो उसके भी बेटे आ गए। उनके बीच कहासुनी हुई। 

बाद में हाजी इलियास की ओर से गुलाम नवाब के बेटों के खिलाफ मंटोला थाने पर केस दर्ज करा दिया गया। इसका पता चलने पर गुलाम नवाब पक्ष भड़क गया। गुलाम के बेटे रविवार दोपहर दो बजे स्कूटर लेकर जा रहे थे। 

सामने इलियास के परिवार के लोग आए। आरोप है कि गुलाम के बेटों ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद दोनों ओर से काफी लोग आ गए। ढोलीखार में ही दोनों ओर से पहले पत्थर चले। इसके बाद छतों से बोतलें फेंकी।

इलाके में तनाव

Two groups clash in mantola agra
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस देर से पहुंची। तब तक काफी बवाल हो गया। फायरिंग भी की गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बाद गुलाम नवाब के बेटों का स्कूटर आग के हवाले कर दिया गया। 

उधर से इलियास के चमड़े की कतरन के गोदाम में आग लगा दी गई। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, लेकिन बाद में एक को छोड़ दिया। इस पर भी हंगामा हुआ। पुलिस का कहना था कि उसे विकलांग होने के कारण छोड़ा गया। 

घटना के बाद से ढोलीखार में अभी भी तनाव बना है। दोनों पक्षों के कई लोग घरों से चले गए हैं, लेकिन टकराव के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस की लापरवाही आई सामने

मंटोला शहर का सबसे संवेदनशील मोहल्ला है। यहां कोई महीना शायद ही बीतता हो जब बवाल न होता है। एक ही समुदाय के दो पक्ष भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। ईद पर पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया था। 

इसके बावजूद पुलिस ने ढिलाई बरती। ढोलीखार में बवाल की सूचना पर पुलिस देरी से पहुंची। ईद पर हुए बवाल को हलके में लिया। केस दर्ज करने के बावजूद दोनों पक्षों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed