फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two grooms returned

दुल्हन को न भाए, दो दूल्हे बैरंग लौटाए

Thu, 14 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
two grooms returned
एक ने पी रखी थी शराब, दूसरे के नाम जमीन नहीं थी
यह तो आपने सुना ही होगा, दुल्हन वही जो पिया मन भाए.... लेकिन अब कहानी बदल रही है। अब दूल्हा वही है, जो दुल्हन के मन भा जाए। वरना बरात बैरंग लेकर लौटना होगा। हाल ही में कई बरातों के लौटा दिए जाने के बाद बुधवार को एक और वाकया सामने आया। इसमें दुल्हन ने एक  नहीं, दो दूल्हे बैरंग लौटा दिए। एक को इसलिए नापसंद किया, क्योंकि उसने शराब पी रखी थी। दूसरे को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि उसके नाम जमीन नहीं थी।
विज्ञापन

मामला बाकलपुर गांव का है। यहां अरतौनी से बरात आई थी। दुल्हन के पास जानकारी पहुंची कि दूल्हा नशे में है। उसने दोस्तों के साथ शराब पी है। बस फिर क्या था? दुल्हन ने दिलेरी दिखाई और उसके साथ फेरे लेने से साफ  इंकार कर दिया। उसकी ना सुनते ही दुल्हा पक्ष देख लेने की बिफर गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने भी आस्तीन चढ़ा ली। दूल्हा पक्ष को लेने के देने पड़ गए। बरात बंधक बना ली गई।
विज्ञापन

पंचायत बैठ गई। फैसले के अनुसार, दूल्हा पक्ष ने शादी में हुआ खर्च दुल्हन के परिवार को दिया और बरात लेकर बैरंट लौट गया। इसके बाद दुल्हन के रिश्तेदारों ने फैसला किया कि इसी मंडप में शादी होकर रहेगी। डोली आज ही उठेगी। आनन फानन में धौलपुर बात की गई। वहां से दूल्हा छोटी सी बरात लेकर पहुंच गया। तभी किसी ने दुल्हन और उसके परिवार के कान में फूंक मार दी। उन्हें बताया कि दूल्हे के नाम जमीन नहीं है। इस पर उसे भी बैरंग लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज मांगना भी पड़ चुका भारी
चार दिन पहले की ही बात है। आगरा के ताजगंज से बरात गई थी टूंडला। यहां दहेज में कार मांग की गई। दुल्हन को पता चला तो गुस्से में आ गई। जयमाला दूल्हे के मुंह पर फेंककर मारी और बरात लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed